• Mon. Oct 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एशियन गेम्स 2026: रिकॉर्ड टूटे, इतिहास बना, फिर भी क्यों फीका दिखा भारत का एथलेटिक्स में प्रदर्शन?

Byadmin

Oct 5, 2026


भारत की गोल्ड मेडलिस्ट विद्या रामराज महिलाओं की 4x400 मीटर रिले फ़ाइनल में फ़िनिश लाइन पार करते हुए जीत का जश्न मना रही हैं.

इमेज कैप्शन, विद्या रामराज महिलाओं की 4×400 मीटर रिले फ़ाइनल में फ़िनिश लाइन पार करते हुए.

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल जीते. इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

अगर भारतीय एथलीटों की बात करें तो उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फ़ील्ड) में कुल 24 मेडल जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.

अगर आंकड़ों के आधार पर देखें तो यह कोई ज़बरदस्त प्रदर्शन नहीं रहा. 1974 के खेलों में तेहरान में भारतीय एथलीटों ने 15 मेडल जीते थे, जिनमें 4 गोल्ड मेडल शामिल थे.

तो क्या माना जाए कि पिछले 52 सालों में भारतीय एथलेटिक्स पिछड़ गई है या उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई?

सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में कांस्य पदक जीता है

कम से कम आंकड़े तो यही दास्तान बयान करते हैं. लेकिन सिर्फ नंबर या आंकड़ों के आधार पर प्रदर्शन का सही आकलन नहीं किया जा सकता, कम से कम उन खेलों का जिनमें प्रदर्शन की तुलना आराम से की जा सकती है.

By admin