• Sat. Jun 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ऐसे स्पर्म डोनर्स जो बच्चे की चाह रखने वाली महिलाओं का कर रहे हैं शोषण

Byadmin

Jun 13, 2026


 यूके के प्रजनन नियामक ने चेतावनी दी है कि महिलाओं को 'धोखेबाज़ डोनर्स से शोषण' का ख़तरा है.
इमेज कैप्शन, यूके के प्रजनन नियामक ने चेतावनी दी है कि महिलाओं को ‘धोखेबाज़ डोनर्स से शोषण’ का ख़तरा है.

माँ बनने की चाहत रखने वाली महिलाएँ ऑनलाइन यौन उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं और उन्हें सस्ते, ग़ैर-क़ानूनी स्पर्म (शुक्राणु) सैंपल दिए जा रहे हैं.

कुछ महिलाएँ जिन्हें फ़र्टिलिटी ट्रीटमेंट तक पहुँच नहीं मिल पा रही है, सोशल मीडिया साइटों पर विकल्प तलाश रही हैं. इससे एक अनियमित बाज़ार उभर रहा है. कुछ तो ‘स्पर्म के लिए टिंडर’ जैसी वेबसाइटों का भी सहारा ले रही हैं.

बीबीसी वेल्स की एक इन्वेस्टिगेशन ने 100 पाउंड देकर एक पुरुष से, जिसने ऑनलाइन अपने ‘बेबी बैटर’ का विज्ञापन दिया था, अगले दिन डिलिवरी वाला सैंपल ख़रीदा.

यूके के प्रजनन नियामक ने चेतावनी दी है कि महिलाओं को ‘धोखेबाज़ डोनर्स से शोषण’ का ख़तरा है.

इन्वेस्टिगेशन के एक हिस्से में मैंने यह देखने की कोशिश की कि ऑनलाइन स्पर्म हासिल करना कितना आसान है और ऐसी सेवा की पेशकश करने वाले पुरुषों की कोई कमी नहीं थी.

By admin