प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए अपनी X प्रोफाइल पिक्चर बदली है। …और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए आज एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदल दी है।
प्रधानमंत्री का यह कदम एक व्यापक और समन्वित डिजिटल अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इस ऐतिहासिक सैन्य उपलब्धि और सशस्त्र बलों के शौर्य को सम्मान देना है।
प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है। उनके इस कदम के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और दुनिया भर में स्थित विभिन्न भारतीय दूतावासों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी अपडेट की है।