• Tue. Nov 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Byadmin

Nov 3, 2026


ग्लेन मैक्सवेल

इमेज कैप्शन, ऑलराउंडर ने ग्लेन मैक्सवेल सोमवार को अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने का एलान किया (फ़ाइल फ़ोटो)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

38 वर्षीय ऑलराउंडर ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने का एलान किया.

‘द फ़ाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए मैक्सवेल ने अपने फ़ैसले की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम मैनेजमेंट के साथ भविष्य को लेकर उनकी चर्चा चल रही थी. मैक्सवेल ने कहा, “मैं अपने देश के लिए खेलने के मिले इस समय के लिए बेहद आभारी हूं.”

मैक्सवेल ने जून 2025 में ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद वह केवल टी-20 फ़ॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे.

इस साल की शुरुआत में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ओमान के ख़िलाफ़ खेला गया मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आख़िरी मुक़ाबला साबित हुआ, जिसमें उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट हासिल किए थे.

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी-20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 10 अंतरराष्ट्रीय शतकों और 136 विकेटों के साथ खेल के हर फ़ॉर्मेट में अपनी अमिट छाप छोड़ी.

By admin