• Tue. Nov 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विपक्ष की रैलियों और एसआईआर विवाद के बीच क्या है बीजेपी की पलटवार की रणनीति

Byadmin

Nov 3, 2026


modi

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं और समर्थकों की बिना किसी पुलिस टकराहट के रामलीला मैदान में महारैली हुई.

दूसरी ओर, बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक नवंबर को यह रैली निकालने के लिए इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधा.

साथ ही, इस दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अलग-अलग कार्यक्रम करके बीजेपी ने इस तारीख़ के इतिहास को 1984 के सिख विरोधी दंगों की शुरूआत से जोड़ा.

चार दशक से पत्रकारिता कर रहीं राजनीतिक टिप्पणीकार नीरजा चौधरी के अनुसार, बीजेपी ने विपक्ष की रैली को रोकने की कोशिश नहीं की, जबकि ऐसी आशंका थी कि प्रदर्शनकारियों को सीमाओं पर रोका जा सकता था.

वे इसे संकेत मानती हैं कि केंद्र सरकार ने टकराव से बचते हुए अब राजनीतिक स्तर पर जवाब देने का रास्ता चुना है.

By admin