• Sat. Oct 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज:द. अफ्रीका बना टेस्ट क्रिकेट का बादशाह, Wtc तालिका में भी कंगारुओं को झटका – South Africa Tops Icc Test Rankings, Australia Slips To Third In Wtc Table

Byadmin

Oct 31, 2026


South Africa Tops ICC Test Rankings, Australia Slips to Third in WTC Table

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज 2-1 से अपने नाम की, बल्कि आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भी बड़े बदलाव हुए हैं। यहां ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। भारतीय टीम की बात करें तो टेस्ट टीम रैंकिंग और डब्ल्यूटीसी अंक तालिका, दोनों में चौथे स्थान पर है। हालांकि, दोनों रैंकिंग में टीमों की स्थिति तय करने का आधार अलग-अलग है।


By admin