• Thu. Jun 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ओएसएम विवाद : तीन छात्र जो सवाल पूछने में सीबीएसई के ‘गुरु’ निकले

Byadmin

Jun 3, 2026


सीबीएसई की बिल्डिंग

इमेज स्रोत, Mayank Makhija/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, इस बार सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की आंसर शीट्स जांचने के लिए ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया था, जिसमें भारी गड़बड़ियां पाई गईं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ओएसएम (ओएसएम) – एक महीने पहले तक जेन ज़ी के लिए इस शब्द का मतलब ऑसम यानी कमाल था. लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई के 12वीं बोर्ड के नतीजों ने कई छात्रों के लिए तब कुछ कमाल का नहीं छोड़ा जब उनके जीवन में एक नया ‘ओएसएम’ आया.

ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी ओएसएम, एक डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया है जिसे सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की आंसर शीट्स जांचने के लिए इस्तेमाल किया था.

बोर्ड ने कहा कि इसका मक़सद कॉपी की जांच को तेज़ी से और कम से कम ग़लतियों के साथ किया जाना है.

लेकिन ओएसएम को लेकर उस वक़्त विवाद हुआ जब करीब चार लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई से अपनी स्कैन्ड कॉपियां मांगीं. स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि कई कॉपियां धुंधली, ब्लैंक और बदली पाई गईं.

मामले ने तूल पकड़ा और सोशल मीडिया पर देश भर के छात्रों ने मानो मामला अपने हाथ में ले लिया.

By admin