• Sat. Jun 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ओमान तट के पास हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में मारे गए भारतीयों के परिजनों ने क्या कहा?

Byadmin

Jun 12, 2026


रामजी चौरसिया

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, मृतक शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी सेना ने ओमान के तट पर भारतीय तेल टैंकर सेटेबेलो पर 10 जून को हमला किया. इस जहाज़ पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया था. जबकि तीन नाविकों को लापता बताया गया था.

हालांकि, इसके बाद भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि लापता हुए तीनों भारतीय नाविकों के शव मिले हैं.

मृतकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले पटनाला सुरेश शामिल हैं.

शिवानंद इंजन फिटर के रूप में तैनात थे, आदित्य शर्मा डेक कैडेट और पटनाला सुरेश चीफ़ इंजीनियर थे.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी है कि मृतक आदित्य शर्मा नादौन के गलोड़ निवासी थे.



By admin