• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कम बारिश वाले क्षेत्रों में खरीफ बुवाई की निगरानी करें अधिकारी’, शिवराज सिंह ने जारी किए निर्देश

Byadmin

Jul 25, 2026


पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि कम बारिश वाले जिलों में खरीफ फसलों की बुवाई की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए।

उन्होंने राज्यों के साथ समन्वय बनाकर किसानों को बीज, उर्वरक समेत सभी जरूरी कृषि सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, एक जून से 15 जुलाई 2026 तक देश में औसत बारिश सामान्य से 23 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। मंत्री ने खरीफ फसलों की बुवाई, मानसून की स्थिति, संभावित अल नीनो प्रभाव और कम वर्षा वाले संवेदनशील जिलों की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि 17 जुलाई तक खरीफ फसलों की कुल बुवाई 658.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 700.47 लाख हेक्टेयर था।

हालांकि, कई राज्यों में धान, दलहन और अन्य फसलों की बुवाई में सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई है। चौहान ने दलहन, तिलहन और कपास मिशनों को राज्यों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठकें करने और जमीनी फीडबैक के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

By admin