• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कर्नाटक: यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से हादसा, तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत; दो की हालत गंभीर

Byadmin

Aug 5, 2026


डिजिटल डेस्क, यादगीर। कर्नाटक की एक फैक्ट्री में मंगलवार बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से 3 मजदूरों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है।

मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। उनकी पहचान तेलंगाना के महबूबनगर जिले के कटला गणेश और मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए। दोनों ही आंध्र प्रदेश के निवासी है। दोनों घायलों की की पहचान आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों का अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

By admin