• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Parliament Live:विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी – Parliament-monsoon-session-2026-live-updates-rajya-sabha-lok-sabha-opposition-amit-shah-e20

Byadmin

Aug 5, 2026


11:11 AM, 05-Aug-2026

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने क्यों दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस?

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘दल-बदल विरोधी नए कानून’ के स्वरूप पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। यह कानून अवसरवाद से प्रेरित और बिना किसी वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद के होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोकेगा, और साथ ही संसद व विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह देगा।

11:09 AM, 05-Aug-2026

राज्यसभा में कार्यवाही जारी

राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति की अनुमति से उठाए गए मामलों पर चर्चा जारी है। राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों की ओर से नीट आंदोलन में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है।

11:07 AM, 05-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी चालू कर दी गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

10:59 AM, 05-Aug-2026

Parliament LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है, जिसमें E20 पेट्रोल को अनिवार्य रूप से लागू करने से पैदा हुए जन-आक्रोश और उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई है।

By admin