• Thu. Jul 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

किम जोंग-उन ने कैसे उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था बेहतर कर अपनी सत्ता और मज़बूत की

Byadmin

Jul 22, 2026


किम जोंग उन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 2024 में उत्तर कोरिया की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 3.7 फ़ीसदी रही

उत्तर कोरिया कई दशकों से उस स्थिति का सामना कर रहा है जिसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ “जीविका संकट” कहते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक़, वहां क़रीब 1.1 करोड़ लोग, यानी आबादी का लगभग 45 फ़ीसदी हिस्सा, कुपोषण का शिकार है. यह ऐसे देश में हो रहा है जहां मानवाधिकारों के बड़े पैमाने पर उल्लंघन की ख़बरें लगातार सामने आती रही हैं.

अर्थव्यवस्था पर वर्षों से सरकारी नियंत्रण, दुनिया से अलग-थलग रहने की नीति और सार्वजनिक सेवाओं की अनदेखी कर सुरक्षा तंत्र को मज़बूत करने पर ज़ोर ने हालात को और ख़राब किया है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने इसे “मानवाधिकारों का संकट” बताया है.

किम परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता किम जोंग-उन ने अपने शासन को और मज़बूत किया है. उनका परिवार दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस कम्युनिस्ट देश की स्थापना से ही सत्ता में बना हुआ है.

By admin