• Thu. Jul 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लाठीचार्ज और आंसू गैस के बीच रील्स और मीम की भरमार, युवाओं के विरोध का नया अंदाज़

Byadmin

Jul 23, 2026


22 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली,  कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जंतर-मंतर पर जमा होकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन में फिर से शामिल हो रहे हैं.

इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए

सोमवार को 20 वर्षीय छवि (बदला हुआ नाम) दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ देर के लिए रुकीं. छवि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के ख़िलाफ़ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने आई थीं.

उन्होंने अपना फ़ोन रेलिंग के सहारे टिकाया, कुछ क़दम पीछे गईं और एक छोटा-सा ‘फ़िट चेक’ वीडियो रिकॉर्ड किया. इसमें उन्होंने प्रदर्शन पर जाने से पहले अपना पहनावा दिखाया.

उन्होंने कैमरे की तरफ़ मुस्कुराते हुए कहा, “दोस्तों, पुलिस से पिटने जा रही हूं.”

कुछ घंटों बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हज़ारों समर्थक संसद की ओर मार्च कर रहे थे.

युवाओं के नेतृत्व वाला यह आंदोलन परीक्षा में गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ विरोध से शुरू होकर सरकार की जवाबदेही की व्यापक मुहिम में बदल गया.

By admin