06:17 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रनों का लक्ष्य
जिम्बाब्वे ने भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेस्ले मधेवेरे की 39 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
05:46 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पांचवां झटका
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों रयान बर्ल को कैच कराया। वह 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब वेस्ली मधेवेरे का साथ देने तादिवनाशे मारुमनी आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 72 रन है।
05:15 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा आउट हुए
जिम्बाब्वे को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में सिर्फ चार रन बना सके। अब रयान बर्ल का साथ देने वेस्ली मधेवेरे आए हैं।
04:57 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: बेन करन और डियोन मायर्स आउट हुए
बेन करन (10) और डियोन मायर्स (6) पवेलियन लौट गए। दोनों को क्रमश: प्रिंस यादव और मयंक यादव ने भेजा। फिलहाल क्रीज पर सिकंदर रजा और रयान बर्ल मौजूद हैं।
04:34 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक ने दिया झटका
जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने झटका दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बेन करन का साथ देने डायोन मायर्स आए हैं।
04:31 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और बेन करन क्रीज पर मौजूद हैं।
04:07 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
04:05 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह इस मुकाबले में तीन सीमर्स के साथ उतरेंगे।
03:58 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: मधेवेरे की वापसी
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे एक साल से अधिक समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उपयोगी प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा कायम है और अब वह इसे सही साबित करना चाहेंगे।
03:58 PM, 23-Jul-2026
IND vs ZIM Live Score: तिलक वर्मा के लिए बड़ी चुनौती
उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। 100 से अधिक गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में स्पिन के खिलाफ उनका औसत 21.6 और स्ट्राइक रेट 108.54 सबसे कम है।