• Wed. Apr 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कुछ देर पहले बेटी की आवाज़ सुनकर दिल ख़ुश था’: हिमाचल प्रदेश में कॉलेज जा रही छात्रा की हत्या

Byadmin

Apr 15, 2026


छात्रा सिया की हत्या के मामले में गिरफ़्तार अभियुक्त

इमेज स्रोत, Saurabh Chauhan

इमेज कैप्शन, छात्रा सिया की हत्या के मामले में अभियुक्त विकास उर्फ रिशु पटियाल (बाएं) को गिरफ़्तार किया गया है

चेतावनी: इस कहानी में कुछ विवरण पाठकों को परेशान कर सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के गोपालपुर पंचायत के तहत आने वाले नैन गांव के पास सोमवार सुबह क़रीब 9:15 बजे एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की दिनदहाड़े बीच सड़क पर हत्या कर दी गई.

ज़िला पुलिस के मुताबिक़, इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने फसल काटने वाली तेज़ दराती से पीड़िता के गले पर कई बार वार किए.

इस घटना ने पूरे हिमाचल प्रदेश में ग़ुस्से की लहर पैदा कर दी है. ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा, बस सुविधा की कमी और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

By admin