• Mon. Jul 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कृष्ण मोहन: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री कौन हैं?

Byadmin

Jul 6, 2026


कृष्ण मोहन

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, अगला महामंत्री नियुक्त होने तक कृष्ण मोहन अंतरिम महामंत्री का पद संभालेंगे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि ट्रस्ट के संविधान के मुताबिक़ महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा स्वीकार हो चुका है.

चंपत राय की जगह ट्रस्ट के ही एक अन्य सदस्य कृष्ण मोहन को ट्रस्ट के महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई है. वो अंतरिम महामंत्री होंगे.

कृष्ण मोहन अगले महामंत्री की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे. इस पद पर नियुक्ति के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी मीडिया से बातचीत की है.

कृष्ण मोहन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ये होगी कि चंदा चोरी के मामले में जो भी दोषी पाया जाता है, उसे सज़ा मिले.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि ट्रस्ट के “प्रबंधन और संचालन में कहीं न कहीं कमियां” रह गई थीं.

By admin