06:06 PM, 06-Jul-2026
पीएम मोदी के दौरे पर भारतीय समुदाय की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी के जकार्ता पहुंचने पर भारतीय समुदाय लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके दौरे को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है।
#WATCH | Jakarta, Indonesia: On Prime Minister Narendra Modi’s Indonesia visit, a member of the Indian diaspora, Lopamudra, says, “I have been living in Jakarta for 15 years… I am very excited and happy.” pic.twitter.com/ZCOUPjvNZl
— ANI (@ANI) July 6, 2026
06:05 PM, 06-Jul-2026
जकार्ता में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH | Indonesia: Prime Minister Narendra Modi greets members of the Indian diaspora who have gathered at the hotel of his stay in Jakarta.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/9eobEVlStU
— ANI (@ANI) July 6, 2026

06:01 PM, 06-Jul-2026
प्रवासी भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ के लगाए नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता में होटल पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए।
#WATCH | Indonesia: Prime Minister Narendra Modi arrives at the hotel of his stay in Jakarta, amid chants of “Bharat Mata ki jai” and “Modi, Modi” by members of the Indian diaspora.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/D8IJbtpv4n
— ANI (@ANI) July 6, 2026
पीएम मोदी ने देखा सांस्कृतिक कार्यक्रम
#WATCH | Indonesia: Prime Minister Narendra Modi receives a traditional welcome as he arrives at the hotel of his stay in Jakarta.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/TuKKBSZi0Z
— ANI (@ANI) July 6, 2026
#WATCH | Indonesia: Prime Minister Narendra Modi watches cultural performances at the hotel of his stay in Jakarta, as he receives a traditional welcome here.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/f1AKwW3FLG
— ANI (@ANI) July 6, 2026
05:29 PM, 06-Jul-2026
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया किया, ‘जकार्ता पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के स्वागत करने के अंदाज से मैं बहुत प्रभावित हुआ। 2018 में हमने अपने रिश्तों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे हमारे लोगों को फायदा हुआ है। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और मैं अलग-अलग क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे।राष्ट्रपति प्राबोवो और मैं योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर जाएंगे। इससे हमारे देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे। इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं’। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Landed in Jakarta. I’m touched by President Prabowo Subianto’s gesture of welcoming me at the airport.
In 2018 we elevated our relations to a Comprehensive Strategic Partnership, which has benefitted our people.
During this visit, President Prabowo Subianto and I will hold… pic.twitter.com/rG61TGGDdY
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2026
05:28 PM, 06-Jul-2026
इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री इंडो पैसिफिक मिशन के तहत छह दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
05:28 PM, 06-Jul-2026
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुँचने के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi watches a cultural display after his arrival in Jakarta, Indonesia. Indonesian President Prabowo Subianto received him at the airport.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/DFPcjKe94A
— ANI (@ANI) July 6, 2026
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Jakarta, Indonesia. Indonesia’s President Prabowo Subianto receives him at the airport.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/4wbr5cKK5g
— ANI (@ANI) July 6, 2026
05:22 PM, 06-Jul-2026
जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है। यह पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के किसी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं। इसे विशेष राजकीय सम्मान और स्वागत का प्रतीक माना जाता है। हाल ही में (मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान देखने को मिला था, जब यूएई वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया था। स्वीडन में भी ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने विमान को इसी तरह एस्कॉर्ट कर उनका स्वागत किया था।
#WATCH | PM Narendra Modi just landed in Jakarta. He was accorded a warm welcome by Indonesia.
President Prabowo Subianto welcomed him at the airport.
Fighter jets from the Indonesia Air Force accompanied PM’s plane from the time PM entered their air space. pic.twitter.com/B4DOAn6w4j
— ANI (@ANI) July 6, 2026
05:12 PM, 06-Jul-2026
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर जो संदेश साझा किया है, इसमें उन्होंने लिखा कि वे राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा भी करेंगे। पीएम मोदी ने लिखा, ‘यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी मजबूत करेगी। इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के अवसर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
05:03 PM, 06-Jul-2026
PM Modi Indonesia Visit LIVE News: पीएम मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, विदेश दौरे के पहले चरण में क्या कार्यक्रम?
तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘जकार्ता पहुंच गया हूं। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के स्नेहपूर्ण व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से मेरा स्वागत किया। 2018 में हमने दोनों देशों के संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाया, जिससे दोनों देशों के लोगों को बहुत लाभ हुआ है।’ उन्होंने लिखा कि इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे।