• Mon. Jul 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या जापान, चीन का नंबर एक ‘दुश्मन’ बन रहा है?

Byadmin

Jul 6, 2026


जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फ़ाइल फ़ोटो)

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के आधिकारिक न्यूज़पेपर पीपुल्स डेली से इस बात का साफ संकेत मिलता है कि पार्टी को किस बात की चिंता है.

इसके पन्नों पर नियमित रूप से छपने वाले लेख मौजूदा मुद्दों पर पार्टी के विचार और नीति को साफ तौर पर बताते हैं. इन मुद्दों में ताइवान, व्यापार और डोनाल्ड ट्रंप जैसे विषय शामिल हैं.

इस अख़बार में जोंग शंग (वॉइस ऑफ चाइना) नाम का एक अंतरराष्ट्रीय मामलों का कॉलम, अक्सर चीन के सबसे बड़े वैश्विक प्रतिद्वंद्वी अमेरिका की आलोचना करता रहा है.

लेकिन अक्तूबर 2025 से इसने एक पुराने प्रतिद्वंद्वी जापान को प्रमुखता से निशाना बनाया है.

यह आर्टिकल इस बात की पड़ताल करता है कि ऐसा क्यों है और इसका क्या मतलब है.

By admin