डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड में 24 वर्षीय महिला ने एसिड पी लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चेरलडुक्कम की रहने वाली फातिमात सुफैदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फातिमात सुफैदा ने अपने ससुराल वालों के सामने एसिड पी लिया।
फातिमात सुफैदा के परिवार वालों ने बताया कि उसके पति और सास ने मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित किया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज को लेकर उसे परेशान कर रहा था।
केरलम में महिला ने पीया एसिड
कोझिकोड में विद्यानगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पनालम में अपने पति के घर पर एसिड पीने से 24 वर्षीय फातिमात सुफैदा की मौत का मामला सामने आया है।
विद्यानगर के SHO ने बताया कि सुफैदा ने अपने भाई को घर बुलाया था और अपने मायके लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके पति आदिल ने उससे कहा कि अगर वह चली गई, तो फिर कभी वापस न आए।