• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, विपक्ष ने पूछे सरकार से ये सवाल

Byadmin

May 25, 2026


एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरती पंप का कर्मचारी

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Image

इमेज कैप्शन, भारत में पिछले दो हफ़्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़े हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी है.

सोमवार ( 25 मई 2026) को पेट्रोल की क़ीमत में 2.61 रुपये और डीजल की क़ीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.

पिछले दो हफ़्तों में पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

विपक्ष ने पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों की बढ़ोतरी पर तीख़ी प्रतिक्रिया दी है.

By admin