• Sat. Jun 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंचे, जानिए क्या बोले

Byadmin

Jun 6, 2026


दिल्ली में अभिजीत दीपके के समर्थन में युवाओं की भीड़ जुटी है

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, दिल्ली में अभिजीत दीपके के समर्थन में युवाओं की भीड़ जुटी है

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं. शनिवार सुबह वो अमेरिका से दिल्ली आए हैं.

उन्होंने कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.”

कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. सीजेपी ने समर्थकों से कहा है कि ‘आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.’

जंतर मंतर पर क्या है माहौल

अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके जंतर मंतर पहुंच गए हैं

लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है.

By admin