• Sat. Jun 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Afg Live Score:पहले सत्र का खेल समाप्त, राहुल-सुदर्शन के बीच 50+ रन की साझेदारी; लंच तक स्कोर 96/1 – Ind Vs Afg Test Live Score: India Vs Afghanistan 1st Test Match Day 1 Scorecard Pca Stadium Updates

Byadmin

Jun 6, 2026


11:33 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Test Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरुआती दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में एक विकेट पर 96 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 37 और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अफगानिस्तान को पहले सत्र में एकमात्र सफलता यशस्वी जायसवाल के रूप में मिली। यशस्वी 24 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद राहुल और सुदर्शन ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 55 रनों की साझेदारी हुई है। 

11:20 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Test Live Score: राहुल-सुदर्शन की साझेदारी

पहला झटका लगने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच साझेदारी पनप रही है। ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिक गए हैं। हालांकि, साई सुदर्शन को एक बार जीवनदान मिल चुका है। 

10:52 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Test Live Score: भारत के 50 रन पूरे

अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। भारत को पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल के रूप में एक झटका लगा है। फिलहाल केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

10:31 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Test Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी को मलिक ने एक जीवनदान दिया था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और सलीम सैफी की गेंद पर विकेट के पीछे जजई को कैच थमा बैठे। यशस्वी 32 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

10:02 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Test Live Score: यशस्वी का कैच छूटा

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पहली पारी जारी है। यशस्वी और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। हालांकि, अब्दुल मलिक ने यशस्वी को जीवनदान दिया। यशस्वी जब 11 रन के स्कोर पर थे तो सेकेंड स्लिप पर मलिक ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया।

09:33 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

09:09 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमातुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोट, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सैफी।

09:02 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच से मानव सुथार डेब्यू करने जा रहे हैं। 

08:53 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: मानव सुथार का डेब्यू

मानव सुथार इस मैच से डेब्यू करने जा रहे हैं। मानव सुथार को कुलदीप यादव ने टेस्ट कैप पहनाई। 

08:25 AM, 06-Jun-2026

IND vs AFG Live Score: जडेजा के विकल्प की करनी होगी तलाश

भारतीय खिलाड़ी पिछले साल बेहतरीन तैयारी के साथ मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम से 0-2 से मिली करारी हार को नहीं भूले होंगे और वह अनुभव के अंतर के बावजूद विपक्षी टीम को हल्के में न लें तो बेहतर होगा। तीसरे नंबर का बल्लेबाज और लाल गेंद की क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के संभावित उत्तराधिकारी दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले इस मैच में दौरान सुलझाना चाहेंगे।

By admin