• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी: अभिजीत दीपके ने की नई अपील, जंतर मंतर पर रात भर क्या-क्या हुआ

Byadmin

Jun 21, 2026


अभिजीत दीपके

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की है कि वे जंतर मंतर पर पहुंचें.

नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद आज (21 जून 2026) यह परीक्षा दोबारा आयोजित हो रही है. सीजेपी पेपर लीक होने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है.

अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि 20 जून से धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी जाने का उल्टी गिनती शुरू हो गई है. हालांकि रविवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या काफ़ी कम दिख रही है.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ताज़ा पोस्ट डाला है. इसमें दीपके जंतर-मंतर पर मौजूद सुरक्षाबलों से कह रहे हैं ‘मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें. हम कुछ भी ग़लत नहीं कर रहे हैं. हम उन बच्चों के लिए इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली.”

जंतर मंतर
इमेज कैप्शन, जंतर-मंतर पर 21 जून को बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक

(आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की ‘जीवन आस्था’ हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)

By admin