• Fri. Jun 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, ‘साथी कॉकरोचों-मिलते हैं कल, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे’

Byadmin

Jun 5, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी थोड़े ही समय में पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है

इमेज स्रोत, X/Cockroachisback

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी थोड़े ही समय में पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके छह जून की सुबह भारत पहुंचने वाले हैं.

इस बारे में उनकी पार्टी के एक्स हैंडल कॉकरोच इज़ बैक से पोस्ट किया गया, ” 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों. हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे.”

“अब समय आ गया है कि इस छोटे-से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए. दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण असहमति के साथ बड़ी संख्या में जुटने के लिए तैयार हो जाइए.

“लेकिन याद रखिए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. सबकी नज़रें हम पर हैं!”

इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. हालांकि ये साफ़ नहीं है कि वो दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना ये धरना प्रदर्शन कैसे होगा.

By admin