• Mon. May 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने ये कहा

Byadmin

May 25, 2026


कॉकरोच जनता पार्टी और सुप्रीम कोर्ट

इमेज स्रोत, /CJP & Getty Images

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुद्दे को इतना भावनात्मक रूप से न लें.’

एक वकील ने इस संबंध मेंं दायर जनहित याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की गुज़ारिश की थी.

लाइव लॉ के मुताबिक़ अधिवक्ता एनके गोस्वामी ने दलील दी कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के कॉकरोच वाले बयान पर दिए गए स्पष्टीकरण के बावजूद ‘एक विकृत और दुर्भावनापूर्ण नैरेटिव’ लगातार जारी है.

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से कहा, “इसे इतना भावनात्मक रूप से मत लीजिए.”

मुख्य न्यायधीश ने कहा कि फ़िलहाल इस केस को सुनने की तात्कालिक कोई ज़रूरत नहीं है और समय आने पर इसकी सुनवाई की जाएगी.

By admin