• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कोरियन हार्ट नहीं, भ्रष्टाचार की कमाई गिनने का…’, राहुल के फ्रेंडशिप डे पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने ली चुटकी

Byadmin

Aug 3, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर देश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। वजह है कि राहुल गांधी की तरफ से शेयर किए गए एक पोस्ट को लेकर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर तीखा हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अंदाज पर तंज कसा और तस्वीर में उनके पोज की तुलना भ्रष्टाचार से कर दी।

बता दें कि फ्रेंडशिप डे के अवसर पर राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे थे और उन्होंने हाथ से कोरियन ‘फिंगर हार्ट’बनाया हुआ था। इस तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने लिखा था, अभी भी एक छात्र हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं।

पोस्ट में राहुल ने फ्रेंडशिप डे की दी शुभकामनाएं

पोस्ट में राहुल ने आगे लिखा कि आज फ्रेंडशिप डे है और यह एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं…बहुत सारा प्यार। राहुल गांधी का यह अंदाज युवाओं से जुड़ने की उनकी कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।

शहजाद पूनावाला ने पोस्ट पर कसा तंज

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा,’ नहीं-नहीं, इसे फ्रेंडशिप डे पर शेयर किया गया कोरियन हार्ट का जेस्चर समझने की भूल मत कीजिए।

जारी किए गए वीडियो में पूनावाला ने राहुल गांधी के हाथ के इशारे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह कोरियन हार्ट नहीं, बल्कि उंगलियां गिनना है। उन्होंने अपनी उंगलियों के बीच कुछ करेंसी नोट रखकर यह दिखाने की कोशिश की कि यह भ्रष्टाचार की कमाई गिनने का तरीका है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

पूनावाला ने आगे कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए यह कोई नई बात नहीं है। राहुल गांधी जी ने कहा कि वे अभी भी छात्र हैं और सीख रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और घूस लेने के मामले में वे सिर्फ अप्रेंटिस नहीं, बल्कि पीएचडी हैं।

By admin