• Tue. Jun 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कौन हैं ‘रौशन सर’ जो ‘ख़ान सर’ से विवाद के बाद चर्चा में आए

Byadmin

Jun 16, 2026


फ़ैज़ल ख़ान के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग मामले के बाद रौशन आनंद को गिरफ़्तार किया गया था

इमेज स्रोत, @khanglobalstudies/@GYANBINDUGSACADEMY

इमेज कैप्शन, फ़ैज़ल ख़ान के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग मामले के बाद रौशन आनंद को गिरफ़्तार किया गया था

फ़ैज़ल ख़ान उर्फ़ ‘ख़ान सर’ की कोचिंग विवाद मामले में रौशन आनंद उर्फ़ ‘रौशन सर’ को पटना सिविल कोर्ट से ज़मानत मिल गई है.

रौशन आनंद ज्ञान बिन्दु कोचिंग के निदेशक हैं और बीती 2 जून को ‘ख़ान सर’ की कोचिंग केजीएस (ख़ान ग्लोबल स्टडीज़) पर हमला करवाने के आरोप को लेकर जेल में थे.

रौशन आनंद के वकील रमाकांत शर्मा ने बताया, “रौशन आनंद घटनास्थल पर नहीं थे. पुलिस ने 4 जून को जो एफ़आईआर की है, उसमें ‘ख़ान सर’ के कहने पर उनके बॉडीगार्ड ने फ़ायरिंग की थी. इस फ़ायरिंग में कोई नुक़सान नहीं हुआ था. कोर्ट ने ज़मानत देते हुए कहा है कि दो टीचर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए. दो संस्थान इस तरह से न लड़ें कि आपराधिक कृत्य में संलग्न हो जाएं. वो गुरू की तरह व्यवहार करें.”

सोमवार को ज़मानत मिलने से एक दिन पहले, यानी रविवार को रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. प्रिंस यादव भी इस मामले में नामजद थे.

ज्ञान बिन्दु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ख़ान सर की कोचिंग विवाद मामले में ज़मानत मिल गई है.

इमेज स्रोत, Raushan Anand/Facebook

इमेज कैप्शन, ज्ञान बिन्दु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को फ़ैज़ल ख़ान उर्फ़ ‘ख़ान सर’ की कोचिंग विवाद मामले में ज़मानत मिल गई है.

‘ख़ान सर’ की लोकप्रियता के बीच ये सवाल उठता है कि आख़िर रौशन आनंद कौन हैं?

By admin