• Sun. Jul 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या इन पांच वजहों से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफ़ा

Byadmin

Jul 25, 2026


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर देश के कई इलाक़ों में प्रदर्शन हुए, यह तस्वीर 24 जुलाई की कोलकाता की है

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर देश के कई इलाक़ों में प्रदर्शन हुए, यह तस्वीर 24 जुलाई की कोलकाता की है

नीट पेपर लीक के बाद कई हफ़्तों तक चले आंदोलन और देशभर में युवाओं के तेज़ होते विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार दोपहर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया.

इसे नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े यू-टर्न के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि शुरुआत में सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने से इनकार किया था और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग के पक्ष में भी नहीं थी.

इस घटनाक्रम को बेहद असाधारण माना जा रहा है. मोदी सरकार के पिछले 12 सालों के कार्यकाल में पहली बार किसी मंत्री ने जनता के दबाव में आकर इस्तीफ़ा दिया है.

इससे पहले साल 2018 में ही ऐसा देखने को मिला था, जब #MeToo के आरोपों के बाद विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफ़ा दिया था.

इससे पहले विरोध प्रदर्शन के दबाव में सरकार ने साल 2021 में तीन कृषि क़ानूनों को वापस लिया था, जो सबसे बड़ा नीतिगत फ़ैसला था.

By admin