• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या एआई से फ़तवा पूछा जा सकता है? इस्लामी विद्वान क्या कहते हैं

Byadmin

Nov 19, 2026


'क़ाफ़' नाम के एक इस्लामी एआई असिस्टेंट के लॉन्च होने के बाद एआई के फ़तवा देने पर चर्चा तेज़ हो गई है.

इमेज कैप्शन, ‘क़ाफ़’ नाम के एक इस्लामी एआई असिस्टेंट लॉन्च होने के बाद एआई के फ़तवा देने पर चर्चा तेज़ हो गई है (सांकेतिक तस्वीर)

“अल्लाह से डरिए. अगर आप किसी धार्मिक विद्वान का दिया ग़लत फ़तवा मान लेते हैं, तो आप पर कोई गुनाह नहीं होगा. लेकिन अगर आप एआई का दिया फ़तवा मानते हैं, तो ग़लती आपकी होगी और अल्लाह आपसे इसका हिसाब लेंगे.”

धार्मिक मामलों में एआई की सलाह और फ़तवों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.

यह बहस ‘क़ाफ़’ नाम के एक इस्लामी एआई असिस्टेंट लॉन्च होने के बाद तेज़ हुई है.

इसे मुसलमानों को इस्लाम के बारे में जानने, उस पर सोचने और सवाल पूछने में मदद करने के लिए बनाया गया है.

लाखों बार देखा गया वीडियो

‘क़ाफ़’ नाम के एक इस्लामी एआई के लॉन्च वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

By admin