08:19 PM, 19-Nov-2026
ओडिशा में 39 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले
चक्रवात अकवान के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एहतियात के तौर पर 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली 39 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, वंदे भारत, यात्री और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें ओडिशा को पड़ोसी राज्यों से जोड़ती हैं। इसके अलावा 28 अन्य ट्रेनों का समय भी बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुक्रवार के लिए कम से कम 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें पुरी जाने वाली या वहां से गुजरने वाली हैं।
06:12 PM, 19-Nov-2026
चक्रवात ‘अक्वान’ गोपालपुर के 410 किमी दक्षिण में
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ पिछले छह घंटों में 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में आगे बढ़ा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 15.6° उत्तरी अक्षांश और 85.2° पूर्वी देशांतर के आसपास केंद्रित था। तूफान इस समय आंध्र प्रदेश के नरसापुर से करीब 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कलिंगपट्टनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, ओडिशा के गोपालपुर से 410 किमी दक्षिण और पुरी से 470 किमी दक्षिण में स्थित है। वहीं, यह चेन्नई से करीब 610 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के करीब उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। तट पार करते समय इसकी अधिकतम स्थायी हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे रहने और झोंके 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
05:43 PM, 19-Nov-2026
चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर इंडिगो ने जारी किया निर्देश
इंडिगो ने चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर यात्रियों को लिए सूचना जारी किया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइंस ने लिखा- ‘यात्रा संबंधी सलाह: चक्रवात अकवान से संबंधित प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बुकिंग के समय दिए गए मोबाइल नंबर पर प्रभावित यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है’।
Travel Advisory Due to adverse weather conditions associated with Cyclone Akvan, flight operations to and from Bhubaneswar, Visakhapatnam and Kolkata are impacted. We are notifying affected customers on the mobile number provided at the time of booking. Customers are advised to check their flight status before proceeding to the airport. We remain in close coordination with the relevant authorities and continue to closely monitor the situation. The safety and well-being of our customers and crew remain our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 19, 2026
03:33 PM, 19-Nov-2026
15 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवात ‘अकवान’
आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। मौसम विभाग की निदेशक के. नागरत्ना के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है। तूफान फिलहाल 14.9 डिग्री अक्षांश और 85.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। यह नरसापुर से करीब 410 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और कलिंगपट्टनम से 400 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों और यानम की ओर बढ़ सकता है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के पूर्व में तट पार करने की संभावना है। तट पार करते समय तूफान के प्रभाव से 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
VIDEO | Andhra Pradesh: IMD Director K Nagaratna says, “The severe cyclonic storm ‘Akvan’ now lies over west-central Bay and its adjoining areas, and it is moving northwards at the speed of 15 kilometers per hour during the past six hours. And its location at present is 14.9 degrees and 85.4 degrees East longitude, and approximately 410 kilometers southeast of Narsapur and 400 kilometers south-southeast of Kalingapatnam. And it is now likely to move in a north-northwestward direction towards the north Andhra Pradesh and south Odisha coasts and Yanam, and is likely to cross the coast by noon of 20th November east of Gopalpur. And under its impact, there is likelihood of strong winds of 90 to 100, gusting to 110 kilometers per hour, at the time of crossing the coast.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026
03:31 PM, 19-Nov-2026
20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट पार करेगा ‘अकवन’
आईएमडी निदेशक के नागरात्ना ने बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में है। यह आसपास के क्षेत्रों में भी फैला हुआ है। पिछले छह घंटों में यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इसकी वर्तमान स्थिति 14.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर है। यह नारसापुर से लगभग 410 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कलिंगपट्टनम से 400 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है। तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा तटों और यानम की ओर बढ़ सकता है। यह 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के पूर्व में तट पार कर सकता है। तट पार करते समय 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
The Severe Cyclonic Storm “Akvan” over the westcentral Bay of Bengal is likely to move north-northwestwards and cross North Andhra Pradesh & Yanam and South Odisha coasts between Narsapur and Puri, close to east of Gopalpur, by noon of 20th November, 2026. Expected Wind Speed: 90-100 kmph gusting to 110 kmph. ⚠️ Coastal Andhra Pradesh, Yanam and Odisha should remain alert and follow the latest official weather advisories. Stay updated. Stay Safe! #CycloneAkvan #CycloneAlert #IMD #WeatherUpdate #AndhraPradesh #Odisha #CycloneWarning @moesgoi @airnewsalerts @DDNewslive @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 19, 2026
03:07 PM, 19-Nov-2026
चक्रवात अकवान कब और कहां तट से टकराएगा, देखें अपडेट
IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने चक्रवात ‘अकवान’ के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान है। फिलहाल हवा की रफ्तार लगभग 90 से 100 किमी/घंटा है, जो झोंकों के साथ 110 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इसका केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 500 किमी दक्षिण में है। यह लगभग 15 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। हमारा अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर के आसपास, यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों (गोपालपुर के पूर्व के पास) से टकराएगा। इस दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 110 किमी/घंटा तक) हो सकती है, जबकि ओडिशा के दक्षिणी तटीय जिलों के पास हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 90 किमी/घंटा तक) रहने की संभावना है।
इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों तथा ओडिशा के उत्तरी तटीय जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक) हो सकती है। इसके प्रभाव से समुद्र की स्थिति काफी खराब है; लहरों की ऊंचाई लगभग 9 से 12 मीटर तक पहुंच गई है। यह स्थिति 20 नवंबर की दोपहर तक बनी रहेगी, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन 21 नवंबर की सुबह तक समुद्र में हलचल बनी रह सकती है।
12:57 PM, 19-Nov-2026
पुरी के चक्रवात आश्रय स्थल में गर्भवती महिलाओं समेत लोगों को पहुंचाया गया
‘अकवान’ नामक भीषण चक्रवाती तूफान के आने से पहले, पेंटाकथा के निचले इलाकों और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालकर पेंटाकथा चक्रवात आश्रय स्थल (साइक्लोन शेल्टर) में पहुंचा दिया गया है। पुरी नगर निगम (PMC) की कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर रेशमा मोहंती बताती हैं, “इस आश्रय स्थल में 1,000 लोगों के रुकने की क्षमता है। यहां सूखा राशन जमा करके रखा गया है और ‘अक्षय पात्र फाउंडेशन’ के सहयोग से एक मुफ्त रसोई (फ्री किचन) की भी व्यवस्था की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से लगभग 15-20 गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित यहां पहुंचाया गया है, और एक मेडिकल टीम भी यहां तैनात है।”
12:55 PM, 19-Nov-2026
विभाग ने मछुआरों को क्या सलाह दी?
मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। गुरुवार सुबह कोलकाता में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई, और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, बारिश तेज होती गई। सुबह के व्यस्त समय में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर के कई हिस्सों के साथ-साथ पास के साल्ट लेक और न्यू टाउन में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
12:54 PM, 19-Nov-2026
दक्षिण बंगाल में बारिश को लेकर IMD ने क्या कहा?
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के कारण, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि इस मौसमी प्रणाली के चलते कोलकाता और राज्य के अन्य दक्षिणी जिलों में रात भर बारिश हुई। IMD के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार सुबह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद यह तूफान शुक्रवार दोपहर तक दक्षिण ओडिशा में गोपालपुर के पास तट को पार कर सकता है।
विभाग ने बताया कि मौसम की इन स्थितियों के कारण दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों के साथ-साथ कोलकाता, हावड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में रात भर बारिश हुई। IMD ने कहा कि उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और बांकुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, शनिवार तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
12:30 PM, 19-Nov-2026
चक्रवात ‘अकवान’ से निपटने के लिए ओडिशा सरकार अलर्ट, 202 ब्लॉक चिह्नित
ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने चक्रवात ‘अकवान’ पर कहा, ‘IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, यह चक्रवात नरसपुर और पुरी के बीच तट से टकराएगा। संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह गोपालपुर के आसपास आ सकता है। चक्रवात ‘अकवान’ से निपटने के लिए राज्य सरकार कई दिनों से इस पर नजर रख रही है। इसके रास्ते में अचानक बदलाव आया है। पहले यह किसी और दिशा में जा रहा था, लेकिन कल से इसने हमारे राज्य की ओर रुख कर लिया है। हालांकि, राज्य पूरी तरह तैयार है। हमने उन छह जिलों में 202 ऐसे ब्लॉक चिह्नित किए हैं, जिनके बारे में IMD ने बताया है कि वहां बहुत भारी बारिश हो सकती है।’