• Sun. Sep 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या एक आइस्ड कॉफ़ी आपको नौकरी के बाज़ार से बाहर कर सकती है?

Byadmin

Sep 27, 2026


एक महिला जिसके हाथ में कॉफी कप है और वो कुछ खा रही है

इमेज कैप्शन, कुछ लोगों का मानना है कि इंटरव्यू के दौरान हाथ में आइस्ड माचा लाते कॉफ़ी लेकर आना सही है

    • Author, जेम्मा क्रू

    • Author, डैनियल थॉमस
    • पदनाम, बिज़नेस रिपोर्टर्स
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

क्या आप नौकरी के इंटरव्यू में आइस्ड कॉफ़ी लेकर जाएंगे?

इस सप्ताह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना यह सवाल, कई अन्य सवालों की तरह, एक टिकटॉक वीडियो से शुरू हुआ.

अमेरिका की रिक्रूटर कैटलिन वेनिएनेन ने कहा, “अपने इंटरव्यू में एकदम कैजुअल अंदाज़ में आइस्ड कॉफी लेकर मत जाइए, इससे ऐसा लगता है कि आपके पास पहले से कॉफ़ी ख़त्म करने का समय नहीं था.”

उन्होंने कहा कि उनके जेन ज़ी के नौकरी के उम्मीदवार यही कर रहे हैं, और उन्होंने चेतावनी दी कि इससे ऐसा लगता है कि इंटरव्यू ‘दिनभर के कामों की आपकी सूची में बस एक पड़ाव’ है.

इस पोस्ट ने उस बहस की शुरुआत कर दी है जिसे वेनिएनेन 2026 की ग्रेट आइस्ड कॉफ़ी बहस कहती हैं.

वीडियो कैप्शन, नौकरी खोजते एक ग्रेजुएट युवा की ज़िंदगी

‘थोड़ा लापरवाह’

लूसी कूपर लंदन स्थित डिज़ाइन और ब्रांडिंग भर्ती कंपनी स्पार्क की संस्थापक हैं.

उनका कहना है कि मार्केटिंग का उनका व्यवसाय इस समय वास्तव में बहुत कठिन हालात में है, और उन्हें किसी भी जेन ज़ी उम्मीदवार के बारे में पता नहीं है जो इंटरव्यू में आइस्ड कॉफ़ी लेकर आने का जोखिम उठाएगा.

उनका कहना है, “आप बहुत ज़्यादा आरामदेह और थोड़े लापरवाह लग सकते हैं, जैसे कि आप इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, या आप एम्प्लॉयर का इंटरव्यू ले रहे हैं न कि आपका इंटरव्यू लिया जा रहा है.”

वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि जूनियर स्तर के लोग इस बात को लेकर बहुत सचेत रहते हैं कि वे ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनके अवसरों को ख़तरा हो.”

वह आगे कहती हैं कि एम्प्लॉयर द्वारा दी गई कॉफ़ी स्वीकार करना या वीडियो इंटरव्यू के दौरान कॉफ़ी पीना ठीक रहेगा.

हेज़ के निदेशक डैन क्रैडॉक का कहना है कि एम्प्लायर को ‘जल्दबाज़ी में लिए गए फ़ैसलों’ पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

“इंटरव्यू में किसी उम्मीदवार द्वारा लाई गई किसी एक वस्तु को लेकर बहुत अधिक नतीजे निकालना महत्वपूर्ण नहीं है.”

“चाहे वह एक आइस्ड कॉफ़ी हो, पानी की बोतल हो या नोटबुक, एम्प्लायर आख़िरकार उन कौशल, अनुभव और व्यवहारों का आकलन कर रहे हैं जो किसी व्यक्ति को उस भूमिका में सफल बनाएंगे.”

तकनीकी उद्योग के लिए एक विशेषज्ञ भर्ती एजेंसी, इंटेलिजेंट पीपल के सह-संस्थापक क्रिस मेसन का कहना है कि केवल आइस कॉफ़ी पर ध्यान केंद्रित करना ‘अमेरिकी रिक्रूटर्स की ओर से कुछ अधिक रिएक्शन देने वाला नज़र आता है.’

वह उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि वे ‘सही छवि और रवैया पेश करने के लिए हर संभव प्रयास करें.’

वह चेतावनी देते हैं कि स्नैक्स या विशेष पेय पदार्थ लाने से उम्मीदवारों की वह छवि खराब हो सकती है जो वे देना चाहते हैं कि वे ‘गंभीर हैं और इंटरव्यू पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’

उनका कहना है कि कुछ युवा उम्मीदवारों के साथ उन्हें जो मुख्य समस्या दिखती है, वह है तैयारी की कमी, समय की पाबंदी न होना और पद, संगठन या इंटरव्यूर के बारे में रिसर्च न करना.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

By admin