• Fri. May 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या जलवायु परिवर्तन हमें और लंबा होने से रोक देगा?

Byadmin

May 1, 2026


अप्रैल, 2016 में बोलिविया के एक गांव में एक बच्चे की लंबाई नापी जा रही है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक नए शोध से पता चला है कि ग्लबोल वॉर्मिंग से बच्चों की ग्रोथ प्रभावित हो रही है (सांकेतिक तस्वीर)

पिछले करीब 150 सालों में, मानव जाति की हाइट काफ़ी बढ़ी है. लेकिन ऐसे संकेत हैं कि यह वृद्धि अब शायद थमने जा रही है. इसके संभावित कारणों में से एक है जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज.

ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से मौसम में तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं, जिसकी वजह से हीटवेव बढ़ रही है.

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के शोधकर्ताओं ने कहा है कि इन हालात से बच्चों के जन्म से पहले ही उनका विकास बाधित हो सकता है.

टीम ने दक्षिण एशिया में पांच साल से कम उम्र के दो लाख बच्चों का विश्लेषण किया.

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि जिन बच्चों को अपनी मां के गर्भ में रहते हुए, गर्भावस्था की हर तिमाही में 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ अधिक नमी का सामना करना पड़ा, उनकी लंबाई अपेक्षित से 13% कम होगी.

By admin