• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या बारिश से घटेगा दिल्ली-NCR का प्रदूषण? केंद्र सरकार सख्त; कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर AQI 350 पार

Byadmin

Nov 15, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कनॉट प्लेस के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शहर के कई अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। औसत एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। वाहनों का उत्सर्जन और पराली जलाने का धुआं प्रदूषण के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से प्रदूषण के कण धुलकर नीचे गिर सकते हैं और हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है।

हालांकि, यह राहत अस्थायी हो सकती है। बारिश के बाद नमी बढ़ने और हवा की गति कम रहने पर स्मॉग की स्थिति फिर से बिगड़ने का खतरा बना रहता है।

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय मास्क पहनें, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खुले में न भेजें तथा घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें। ग्रैप के सख्त नियमों का पालन जारी है।

केंद सरकार सख्त

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैला रहे ऐसे सभी 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने पर्याप्त समय-सीमा दिए जाने के बाद भी न तो प्रदूषण रोधी उपकरण लगाए और न ही उसके वर्क आर्डर ही दिए हैं।

By admin