• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोहित उल्वा: पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अंडर-19 में हारी बाज़ी पलटने वाला कौन है ये खिलाड़ी?

Byadmin

Nov 15, 2026


मोहित उल्वा

इमेज कैप्शन, मोहित उल्वा ने मनल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर भारत को दिलाई जीत

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

मोहित उल्वा ने शनिवार को ओमान में अंडर-19 एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई.

भारत की जीत के हीरो रहे 18 वर्षीय मोहित ने नंबर आठ पर बल्लेबाज़ी करते हुए उस समय पारी संभाली, जब भारत का स्कोर आठ विकेट पर 252 रन था और जीत के लिए उसे 84 रन और चाहिए थे.

उन्होंने मनल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. इसके बाद सी. वेंकट के साथ आख़िरी विकेट के लिए 29 रन जोड़कर भारत को जीत तक पहुंचाया.

इस शानदार पारी के लिए मोहित को फ़ाइनल में ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया है.

मोहित भारत के लिए गेंदबाज़ी की शुरुआत भी करते हैं और इस अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने तीन विकेट लिए.

By admin