• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच पराली जलाने को लेकर राजनीतिक बहस और विवाद

Byadmin

Nov 15, 2026


दिल्ली प्रदूषण

इमेज कैप्शन, दिल्ली में ख़राब एयर क्वालिटी का सिलसिला जारी है

दिवाली की अगली सुबह देश की राजधानी दिल्ली को कोहरे और धुंध की चादर ने ढक लिया था. सूर्योदय के बाद भी इंडिया गेट कई घंटों तक नज़रों से ओझल रहा था.

तब से दिल्ली में ख़राब एयर क्वालिटी का सिलसिला जारी है. दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) 300 से 400 और इससे ज़्यादा पर बरकरार है.

एक्यूआई का ये आंकड़ा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है. इस गंभीर वायु प्रदूषण से लोगों को सांस और फेफड़ों के अलावा अन्य बीमारियां हो सकती हैं. छोटे बच्चों की सेहत के लिए ये और भी नुक़सानदेह है.

पेशे से सिविल इंजीनियर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले वैभव गुप्ता अपने परिवार को लेकर उत्तराखंड की तरफ़ निकले थे.

इंडिया गेट की तरफ़ इशारा करते हुए वो कहते हैं, “प्रदूषण बढ़ेगा ये आशंका तो थी, लेकिन इतना ज़्यादा हो जाएगा ये नहीं सोचा था. मैं अपने पिता और परिवार को लेकर उत्तराखंड जा रहा हूं, कुछ दिन में जब एक्यूआई ठीक होगा तो वापस लौटूंगा.”

By admin