• Sat. Nov 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

आर्यवीर सहवाग बने अंडर-19 एशिया कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’, पिता वीरेंद्र सहवाग ने भारत की जीत पर क्या कहा

Byadmin

Nov 14, 2026


आर्यवीर सहवाग

इमेज कैप्शन, आर्यवीर सहवाग को शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया है (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

वीरेंद्र सहवाग का बेटा होना आर्यवीर सहवाग की पहली पहचान हो सकती है, लेकिन अब उनके बल्ले से निकले रन उनकी अपनी कहानी लिख रहे हैं.

भारत ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत में आर्यवीर सहवाग का भी बड़ा योगदान रहा है.

यही वजह है कि आर्यवीर सहवाग को शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर अंडर-19 पुरुष एशिया कप 2026 का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया है. आर्यवीर पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे.

आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 361 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले.

फ़ाइनल मैच में आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 58 रन बनाए.

By admin