• Tue. Sep 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या मोटापा आपकी उम्र घटा सकता है? एक्सपर्ट ने बताया वज़न घटाने का सुरक्षित तरीका

Byadmin

Sep 1, 2026


डब्ल्यूएचओ की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के बाद से दुनिया में वयस्कों में मोटापा दोगुने से भी ज़्यादा बढ़ गया है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डब्ल्यूएचओ की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के बाद से दुनिया में वयस्कों में मोटापा दोगुने से भी ज़्यादा बढ़ गया है (सांकेतिक तस्वीर)

दुनिया भर में मोटापा एक ऐसी समस्या बन गया है, जो हमारी ज़िंदगी में कई गंभीर बीमारियों को दावत दे रहा है.

ऐसे में मोटापे को जड़ से खत्म करने के लिए क्या किया जाए और आप अपनी ज़िंदगी में ऐसे कौन से बदलाव कर सकते हैं, जिनसे मोटापे जैसी समस्या को शुरू होने से पहले ही रोका जा सके.

मोटापे जैसी गंभीर समस्या से जुड़े अहम सवालों के जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली के फ़ोर्टिस अस्पताल में ओबेसिटी विभाग की प्रमुख डॉ. मुग्धा से बातचीत की.

बच्चों में मोटापे की समस्या इतनी कैसे बढ़ रही है?

डॉक्टर का कहना है कि बच्चों को शुरू से ही स्वस्थ खान-पान के बारे में बताना चाहिए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, डॉक्टर का कहना है कि बच्चों को शुरू से ही स्वस्थ खान-पान के बारे में बताना चाहिए

बच्चों में आज के समय में मोटापे का सबसे बड़ा कारण है स्क्रीन. जब बच्चे घंटों तक मोबाइल, टीवी और लैपटॉप देखते हैं तो उनकी शारीरिक गतिविधि बहुत कम हो जाती है.

By admin