• Sat. Aug 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या है राजस्थान के उस स्कूल का हाल जहाँ सीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट?

Byadmin

Aug 22, 2026


जर्जर कमरों में स्कूल

इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

इमेज कैप्शन, स्कूल की इमारत जर्जर कारण एक स्थानीय ग्रामीण ने अपनी निजी जगह दी है. इसी जगह भैंसों का चारा भी रखा जाता है और बच्चे भी पढ़ते हैं

    • Author, मोहर सिंह मीणा
    • पदनाम, बीबीसी हिन्दी के लिए, रामपुरा-कंवरपुरा गांव, जयपुर से
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि राजस्थान के बगरू विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में पहुँचे उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई है.

सीजेपी ने कहा है कि उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ भी मारपीट की गई और लोगों ने उनपर पथराव भी किया.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम घटना के दौरान मौक़े पर मौजूद थी.

इस दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने से रोका गया, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, पथराव कर उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. इस हमले में सीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं.

घटना के बाद आशुतोष रांका ने बीबीसी से बातचीत में इसे राजस्थान के ‘लोकतंत्र का काला दिन’ बताया है.

By admin