• Sat. May 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो का हाल भी क्या मादुरो जैसा होगा

Byadmin

May 23, 2026


 राउल कास्त्रो

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो अमेरिकी विमानों को गिराने का आरोप लगाया है

अमेरिका ने क्यूबा के 94 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या का आरोप लगाया है. इसके बाद अटकलें तेज़ हो गई हैं कि अमेरिका की तख़्तापलट सूची में अगला नाम क्यूबा का हो सकता है.

अमेरिका की ”मैक्सिमम प्रेशर’ नीति की वजह से क्यूबा में दशकों का सबसे बड़ा ईंधन और बिजली संकट पैदा हो गया है.

इसी बीच, अमेरिकी अधिकारियों का एक वर्ग लगातार यह कह रहा है कि 66 साल से सत्ता में मौजूद कम्युनिस्ट सरकार का अंत होना चाहिए.

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि ‘तनाव बढ़ाने’ की ज़रूरत पड़ेगी.

लेकिन व्हाइट हाउस ने यह भी चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के तट से सिर्फ 144 किलोमीटर दूर किसी ‘बाग़ी राष्ट्र’ को बर्दाश्त नहीं करेगा.

By admin