इमेज स्रोत, Getty Images
पढ़ने का समय: 6 मिनट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका, ‘करेंसी स्वैप’ के ज़रिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मदद करने के बारे में ग़ौर कर रहा है.
मंगलवार को सीएनबीसी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूएई के साथ ‘करेंसी एक्सचेंज लाइन’ (मुद्रा विनिमय) के किसी प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है तो उनका जवाब था, “अगर मैं उनकी मदद कर सका तो ज़रूर करूंगा. वह एक अच्छा देश है और हमारा सहयोगी रहा है.”
उनका कहना था कि हाल की जंग में ईरान की तरफ़ से यूएई को बहुत ज़्यादा निशाना बनाया गया है, “मुझे हैरानी है क्योंकि वह वाक़ई बहुत अमीर हैं… एक साल पहले मैं वहां गया था और मैंने उन्हें अमेरिका में एक ट्रिलियन डॉलर के निवेश के लिए तैयार किया था.”
अख़बार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने दो दिन पहले अपनी एक रिपोर्ट में लिखा था कि युद्ध की वजह से होने वाले संभावित वित्तीय संकट की स्थिति में आर्थिक मदद के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू की है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें