08:30 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: मोहसिन खान ने खोला पंजा
केकेआर की हालत खराब नजर आ रही है। मोहसिन खान ने एक ही ओवर में दो और विकेट लेकर इस मुकाबले में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने कैमरन ग्रीन (34) और अनुकूल रॉय (0) को पवेलियन की राह दिखाई। अब रिंकू सिंह का साथ देने रमनदीप सिंह आए हैं।
08:07 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: चौथा विकेट गिरा
कोलकाता को चौथा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने पंत के हाथों रोवमैन पॉवेल को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। 6.1 ओवर तक कोलकाता ने 31 रन बनाए हैं और चार विकेट गंवा दिए हैं। अब ग्रीन का साथ गेने रिंकू सिंह आए हैं।
08:04 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अंगकृष आउट
अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग के दौरान बाधा डालने के लिए अंगकृष रघुवंशी को आउट करार दिया गया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब पॉवेल आए हैं।
07:50 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: दूसरा विकेट गिरा
केकेआर को दूसरा झटका भी मोहसिन खान ने ही दिया। उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब रघुवंशी का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं।
07:42 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: कोलकाता को दूसरे ओवर में पहला झटका
कोलकाता को पहला दूसरे ओवर में मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने मुकुल चौधरी के हाथों टिम सीफर्ट को कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
07:29 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
07:05 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, एम सिद्धार्थ।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।
07:02 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। मणिमारन सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे को मौका मिला है। वहीं, कोलकाता ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है।
06:31 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: पंत की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
दूसरी ओर, लखनऊ का अभियान भी अब तक अच्छा नहीं रहा है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली इस टीम ने केवल दो मैच जीते हैं और उस पर जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार चार हार और कप्तान के कई फैसलों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। पंत स्वयं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर का रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 67 रन की पारी के बाद से उन्होंने पांच पारियों में केवल 72 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन गेंदों पर शून्य पर आउट होना भी शामिल है।
एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा। पिछले सत्र में उसे यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार मिली, जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं। इस साल उसने यहां तीन मैच गंवाए हैं। एलएसजी ने इस मैदान पर खेले गए कुल 24 मैचों में से केवल नौ में जीत हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और शीर्ष क्रम के बार-बार लड़खड़ाने से मध्य क्रम की कमजोरियां उजागर हो गई हैं।
06:30 PM, 26-Apr-2026
LSG vs KKR Live Score: स्पष्ट नहीं है केकेआर की रणनीति
कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के नहीं चल पाने से भी रहाणे की मुश्किलें बढ़ी। यही नहीं टीम अभी तक सही संयोजन भी तैयार नहीं कर पाई है। रचिन रवींद्र को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है, जबकि उनके देश न्यूजीलैंड के फिन एलेन और टिम सीफर्ट के बीच बिना किसी स्पष्टता के अदला-बदली का खेल चल रहा है।