• Thu. Jun 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ख़ान सर कोचिंग सेंटर फ़ायरिंग: पुलिस ने कोचिंग के ही दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया

Byadmin

Jun 4, 2026


ख़ान सर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, ख़ान सर ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के कोचिंग संस्थान के लोगों ने ये हमला किया है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कथित तौर पर फ़ायरिंग हुई.

गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग (ख़ान ग्लोबल स्टडीज) के ही दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया है.

पटना टाउन डीएसपी ( मध्य) कार्यालय की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, ” घटना से संबंधित मिले एक वीडियो में ख़ान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो बॉडीगार्ड हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसमें इस्तेमाल हथियार को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है.”

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है. ख़ान सर का दावा है कि कोचिंग के बाहर फ़ायरिंग भी हुई है. हालांकि पुलिस ने फ़ायरिंग की पुष्टि नहीं की है.

बुधवार सुबह ख़ान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

By admin