03:38 PM, 04-Jun-2026
चार दिन की कस्टडी में होटल मालिक
मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
02:46 PM, 04-Jun-2026
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। तेज बारिश भी हो रही है। वहीं आंधी तूफान में होटल से शीशे नीचे गिर रहे हैं। आंधी आने से बिल्डिंग से टूटे हुए शीशे और अन्य मालवा, साइन बोर्ड नीचे गिरने लगे। इससे होटल के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी बैठे थे जो की दूर हो गए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
02:09 PM, 04-Jun-2026
दिल्ली के एम्स में हुआ विवेक अग्रवाल के परिवार का पोस्टमार्टम

शव को लेकर जाती एंबुलेंस और स्वजन
– फोटो : भूपिंदर सिंह
मालवीय नगर स्थित होटल में आग से जलकर मौत होने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार का एम्स में पोस्मार्टम होने के बाद शव को एंबुलेंस और स्वजन ले जाते हुए।
02:08 PM, 04-Jun-2026
मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों के नाम, मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
1. अशोक, 56 साल
2. विवेक अग्रवाल , 47 साल
3. तुल्किनोव खपुमेइयुम, 40 साल
4. मखपिरात खोन कोचकारोवा, 75 साल
5. प्रेम लता , 70 साल
6. कमला देवी, 52 साल
02:02 PM, 04-Jun-2026
घायल दिल्ली पुलिस के जवानों से डिस्चार्ज
मालवीय नगर अग्निकांड में राहत बचाव के काम के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान एम्स ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज हो गए। आग में घायल हुए दो बांग्लादेशियों को आगे के इलाज के लिए एम्स से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
02:01 PM, 04-Jun-2026
विवेक अग्रवाल के परिवार की मीडिया से अपील

अर्थियां लाई गई
– फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हादसे के बाद सेक्टर 46 में विवेक अग्रवाल के घर के बाहर परिचित लगातार आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने मीडिया को दूर रहने की गुजारिश की है। घर के आसपास का एरिया पुलिस सिक्योर कर रही है। शवों को यहां से श्मशान घाट ले जाने के लिए परिवार ने पांच एम्बुलेंस बुलाई हैं।
01:52 PM, 04-Jun-2026
मरने वाले विदेशी नागरिकों की हुई पहचान
मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान भी कर ली गई है। ये सभी 11 देशों से हैं। होटल में जमा इनके दस्तावेजों से इनकी पहचान की गई है। तमाम औपचारिकताओं के लिए एंबेसियों के जरिए बातचीत जारी है।
01:27 PM, 04-Jun-2026
अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा

अग्निकांड के बाद पसरा सन्नाटा
– फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के एक दिन बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस होटल से कल मदद की गुहार और चीख-पुकार की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ खामोशी नजर आ रही है। हादसे के बाद होटल की इमारत बुरी तरह झुलसी हुई दिखाई दे रही है। आसपास की कई दुकानें बंद हैं, जबकि गीले गद्दे और आग के निशान त्रासदी की भयावह कहानी बयां कर रहे हैं।
01:22 PM, 04-Jun-2026
दौरे के बाद सीएम का निर्देश, घायलों को मिले हर संभव मदद

सीएम रेखा ने किया अस्पताल का दौरा
– फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। घायलों के चिकित्सा खर्च अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से वहन किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। सीएम ने कहा कि सरकार घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिले, इसकी भी प्रार्थना की गई। दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
01:20 PM, 04-Jun-2026
पीड़ित परिवार के लोगों से सीएम ने की बातचीत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दुखद आग की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की।