• Thu. Jun 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मवेशी चराने निकले युवक के ‘प्यार’ में एलओसी पार कर जम्मू-कश्मीर पहुँचने का क्या है मामला

Byadmin

Jun 4, 2026


पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के एक युवक जीशान के लापता होने की सूचना उसके पिता ने स्थानीय प्रसासन को दी है

इमेज स्रोत, Social Media

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के एक युवक जीशान के लापता होने की सूचना उसके पिता ने स्थानीय प्रशासन को दी है

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के हवेली ज़िले से ताल्लुक़ रखने वाले एक युवक का वीडियो पाकिस्तान और भारत के सोशल मीडिया पर वायरल है.

इस वीडियो में उन्हें लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पार भारतीय सुरक्षा बलों की हिरासत में दिखाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के एसएसपी जीपी सिंह ने बीबीसी उर्दू को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के युवा के भारतीय सेना की हिरासत में होने की पुष्टि की थी.

दूसरी तरफ़, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के हवेली ज़िले के डिप्टी कमिश्नर तारिक़ महमूद का कहना है कि पुलिस ने ज़ीशान नाम के युवा की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता की शिकायत पर दर्ज कर ली है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ज़ीशान के दोस्तों और उसके क़रीबी रिश्तेदारों से जानकारी ले रही है.

अधिकारियों का दावा है कि यह युवक जम्मू-कश्मीर की एक लड़की की मोहब्बत में नियंत्रण रेखा पार करके भारत प्रशासित कश्मीर के इलाके में दाख़िल हुआ था जहां उसे गिरफ़्तार कर लिया गया.

By admin