• Sun. Jul 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के पांच में से तीन नेता क्यों नहीं जा पाए

Byadmin

Jul 5, 2026


महबूबा मुफ़्ती और सलमान ख़ुर्शीद

इमेज स्रोत, @Iran_in_India

इमेज कैप्शन, ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में महबूबा मुफ़्ती और सलमान ख़र्शीद भी शामिल हुए

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती और जाने-माने शिया धर्मगुरु इमरान रज़ा अंसारी ईरान के सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुए.

जम्मू-कश्मीर के पांच नेताओं और धर्मगुरुओं ने पुष्टि की थी कि उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता के ऑफ़िस के इंटरनेशनल रिलेशंस डिपार्टमेंट ने समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.

इन पांच लोगों में से चार शिया समुदाय से हैं. वहीं, सुन्नी समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था.

एक शिया धर्मगुरु ने कहा कि 4 जुलाई से 9 जुलाई तक चल रहे इस समारोह के लिए अधिकारियों ने उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जबकि एक का पासपोर्ट नहीं बन पाया है. वहीं एक शिया नेता व्यस्तताओं के चलते इसमें शामिल नहीं हो पाए.

जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरी-ए-शियान के अध्यक्ष आग़ा सैयद हसन अल-मोसवी अल-सफ़वी को गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया. उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया गया है.

By admin