• Thu. Jun 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

खाड़ी में एक और जहाज़ पर अमेरिकी हमला, 20 भारतीय सवार; अब तक क्या-क्या पता है

Byadmin

Jun 11, 2026


जहाज़

इमेज स्रोत, US Centcom

इमेज कैप्शन, अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज़ ईरानी तेल की ढुलाई करने की कोशिश कर रहा था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

अमेरिका ने पुष्टि की है कि उसने गिनी-बसाऊ के झंडे वाले जहाज़ ‘जलवीर’ पर हमला किया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) का कहना है कि यह जहाज़ ओमान की खाड़ी के रास्ते ईरानी तेल की ढुलाई करने की कोशिश कर रहा था और उसने ‘नाकेबंदी का उल्लंघन’ किया.

इससे पहले भारत ने दावा किया था कि अमेरिका ने ओमान के शिनास बंदरगाह के पास भारतीय नाविकों को ले जा रहे तीसरे जहाज़ पर हमला किया. इसमें 20 भारतीयों के सवार होने की जानकारी दी गई.

भारत के शिपिंग मंत्रालय ने ये जानकारी दी थी

मुकेश मंगल

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल

उन्होंने कहा, 11 जून को गिनी-बसाऊ का झंडा लिए जहाज़ ‘एमटी जलवीर’ शिनास पोर्ट (ओमान) के पास एक सिक्योरिटी इन्सिडेंट की जद में आ गया. इस जहाज़ पर 20 भारतीय नाविक हैं और सभी सुरक्षित बताए गए हैं. किसी के घायल होने या मौत की ख़बर नहीं है.

By admin