• Sat. Jun 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bihar News:लालू के जन्मदिन पर 79 किलो के लड्डू से मनाया गया जन्मदिन; तेजस्वी-रागिनी ने किस पर बोला हमला? – Bihar News: Lalu Yadav Birthday Celebrated With A 79 Kg Laddu Tejashwi Yadav, Ragini Yadav, Bihar Politics.

Byadmin

Jun 11, 2026


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पटना स्थित राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। समर्थक केक, फूल-मालाएं और विभिन्न उपहार लेकर पहुंचे। एक कार्यकर्ता विशेष रूप से काजू-किशमिश से बना 79 किलो का लड्डू लेकर पहुंचा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ आवास से बाहर आए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाने में लालू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके विचारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

निशांत कुमार की शिक्षा पर तेजस्वी का तंज

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे पहले अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही राबड़ी आवास पर आने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा मंत्री निशांत कुमार को इंजीनियर बनाएंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि पहले जदयू नेता उन्हें इंजीनियर बताते थे, लेकिन विधान परिषद चुनाव के हलफनामे में उन्होंने स्वयं को 12वीं पास बताया है।

रागिनी यादव ने सम्राट चौधरी पर बोला हमला

जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचीं लालू यादव की पुत्री रागिनी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने सम्राट चौधरी को जेल से बाहर निकलवाया था, अब वह हमें घर से निकालकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। वहीं रोहिणी आचार्य की कथित नाराजगी की चर्चाओं पर रागिनी यादव ने कहा कि परिवार में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और ऐसी बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि सभी बहनें एकजुट हैं।

जानिए रोहिणी आचार्य ने क्या कहा? 

रोहिणी आचार्य ने लिखा कि आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी ज़िंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे।

Bihar Weather: पटना में झमाझम बारिश, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

वहीं तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे केवल जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही मार्ग भी दिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और निरंतर आगे बढ़ते रहने की सीख दी। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी पहचान और मेरे जीवन की प्रत्येक उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं। पापा, आप केवल हमारे पिता ही नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक श्रेष्ठ इंसान और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, दूरदृष्टि, निस्वार्थ भाव और दृढ़ संकल्प विरले ही देखने को मिलता है। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हर सुख-दुख में हमारा साथ दिया और बिना किसी स्वार्थ के अपना सर्वस्व परिवार के लिए समर्पित कर दिया।

By admin