• Wed. Apr 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

खाते से पैसे निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, ज़िला प्रशासन क्या बोला?

Byadmin

Apr 29, 2026


जीतू मुंडा

इमेज स्रोत, RAKHI GHOSE

इमेज कैप्शन, जीतू मुंडा जैसे ही बैंक में दाख़िल हुए वहां मौजूद कर्मचारी और ग्राहक हैरान रह गए

सोमवार दोपहर ओडिशा के क्योंझर ज़िले के एक बैंक के कर्मचारी और वहां मौजूद ग्राहक स्तब्ध थे. दरअसल 52 वर्षीय जीतू मुंडा कंधे पर कंकाल लेकर बैंक में दाख़िल हुए थे.

ये ओडिशा ग्रामीण बैंक की पाटना ब्लॉक के मल्लीपोशी गांव की ब्रांच थी.

जीतू मुंडा पाटना ब्लॉक के दियानाली गांव के रहने वाले हैं. वह अपनी बहन के ग्रामीण बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालना चाहते थे.

उनकी 56 वर्षीय बहन कलरा मुंडा की शादी पड़ोसी जाजपुर ज़िले के सुकरु मुंडा से हुई थी.

कलरा मुंडा और सुकरु मुंडा का एक बेटा था. लेकिन पति और बेटे की मौत के बाद वह अपने मायके दियानाली लौट आई थीं और दिहाड़ी मज़दूर के रूप में काम करके जीवनयापन कर रही थीं.

By admin