• Tue. Oct 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, कम से कम 6 लोगों की मौत; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Byadmin

Oct 27, 2026


डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक होटल के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस वारदात में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में होटल के कर्मचारी और स्टाफ भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, 6 की मौत

यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे GS रोड के व्यस्त कमर्शियल इलाके लचित नगर में होटल बिलास इन में हुई।। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गोलीबारी करने वाले बदमाशों  की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मौके से अब तक चार शव मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि जांच के दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

By admin