रिलायंस ग्रुप के निदेशक अनंत अंबानी ने मथुरा के गिरिराज मंदिर को पांच करोड़ रुपए दान किए हैं। जिसकी रसीद भी सामने आई है। रसीद में अनंत अंबानी का नाम हस्तलिखित दिखाई दे रहा है। रसीद पर पांच करोड़ रुपये की सेवा का उल्लेख है।
रसीद सही, लेकिन अभी नहीं मिली रकम
मंदिर सेवा से जुड़े सेवायत महेश मुखिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पांच करोड़ रुपये की रसीद सही है। मंदिर के नाम से पांच करोड़ रुपये की रसीद काटी गई है, लेकिन अभी तक धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अनंत अंबानी की ओर से एक व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है। उस व्यक्ति से संपर्क कर धनराशि के संबंध में बातचीत की जा रही है।